Blog

राम : अंतर्राष्ट्रीय वेब-संगोष्ठी

पूरी दुनिया जानती है कि 22 जनवरी 2024 को प्रभु राम, अयोध्या की पवित्र भूमि में उसी जगह विराजेंगे, जो उनकी जन्म भूमि है। विगत शताब्दियों में क्या हुआ, अब यह हम नही सोचना चाहते। हम तो बस अब एक उत्सव नही, महोत्सव मनाना चाहते हैं।

“चुभन पॉडकास्ट”  पर आप समय-समय पर ऐसे आयोजन देखते भी रहते हैं, जैसे अभी कुछ दिनों पूर्व हमने “शिव-तत्व” पर एक अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी आयोजित की थी। उसमें भी देश ही नही विदेशों से भी विद्वद्जन जुड़े।

आदरणीया डॉ. मृदुल कीर्ति जी ने तो अपनी बातों से हमें भक्ति रस से सराबोर कर दिया। वहीं कश्मीर की वरिष्ठ एवं चर्चित साहित्यकार, जिनकी पुस्तक को ज्ञानपीठ से प्रकाशित किया गया, डॉ. क्षमा कौल जी ने भी हमें शिव तत्व के विषय मे सारगर्भित जानकारी दी।

आज हमने प्रभु राम का उत्सव मनाने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया। आइए देखें कि देश-विदेश से कौन कौन राम भक्त हमारे साथ जुड़े।

 विधायक किशोर उपाध्याय –

उत्तराखंड की टिहरी विधानसभा सीट से 3 बार विधायक निर्वाचित हो चुके किशोर उपाध्याय जी हमारे साथ जुड़े और प्रभु राम के लिए बहुत सी बातें हमें बताई। आप जल, जंगल और ज़मीन के नेता हैं और हिमालय, गंगा तथा अन्य पवित्र नदियों के अस्तित्व को बचाने की मुहिम में लगे हुए हैं।

वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र त्रिपाठी –

हमारे आज के कार्यक्रम का विशेष आकर्षण महेंद्र त्रिपाठी जी रहे, जिन्होंने लगभग 40 वर्षों तक रामलला जन्मभूमि से लगातार कवरेज की। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, जब एक सामान्य कार्यकर्ता थे और प्रधानमंत्री तो क्या मुख्यमंत्री तक नही बने थे, उस समय वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र त्रिपाठी जी ने उनका इंटरव्यू लिया था। मेरे लिए बड़े भाई समान वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र त्रिपाठी जी ने “चुभन पॉडकास्ट” पर बताया कि 14 जनवरी 1992 को नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी जी के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्याआए थे, जब महेंद्र त्रिपाठी जी ने नरेंद्र मोदी जी को पूछा कि अब कब आइयेगा तो उन्होंने कहा था कि जब राम मंदिर का निर्माण होगा तब……हमारे कार्यक्रम में यह पूरा संस्मरण महेंद्र त्रिपाठी जी ने जब सुनाया तो वे रो ही पड़े और कार्यक्रम में उपस्थित हर व्यक्ति की आंखें भीग गयी। पूरी बात आप हमारे कार्यक्रम में सुनिए।

 

👆90 के दशक में अयोध्या रामलला के दरबार मे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी।

(चित्र महेंद्र त्रिपाठी जी द्वारा खींचा गया और उनके सौजन्य से)

उस समय महेंद्र त्रिपाठी जी ने नरेंद्र मोदी जी का जो चित्र खींचा, वह अब लोगों ने खूब सराहा क्योंकि 90 के दशक में राम जन्मभूमि में खींचा गया यह एकमात्र चित्र है, जिसमें हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं।

हमारे संवाद में दक्षिण भारत की भी बहुत सी मशहूर और विद्वान हस्तियां उपस्थित रहीं। बेंगलुरु (कर्नाटक) से

कमल किशोर राजपूत जी

भी शामिल हुए। आप DRDO में वरिष्ठ वैज्ञानिक रहे और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी के साथ आपने काम किया।

बेंगलुरु से ही डॉ. श्रीलता सुरेश जी

भी इस आयोजन में शामिल हुईं, आप भी वरिष्ठ साहित्यकार तथा परम विदुषी महिला हैं।

दक्षिण के ही एक अन्य राज्य तेलंगाना से सिराजुद्दीन जी –

भी शामिल हुए, आप लोकप्रिय कवि साहित्यकार हैं।

प्रभु राम के जन्म का जब हम महोत्सव मना रहे हैं तो कुछ गाना बजाना तो बहुत ही आवश्यक था।

आल्हा सम्राट बच्चा सिंह जी के सुपुत्र धर्मसिंह जी अपने साथी परशुराम जी के

साथ इस कार्यक्रम में पूरी भक्ति के साथ उपस्थित रहे और आल्हा द्वारा हमें भक्ति रस में सराबोर करते रहे।

रायबरेली से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ चंपा श्रीवास्तव जी भी उपस्थित रहीं और प्रभु राम को लेकर बहुत सुंदर सुंदर बातें हमें बताईं।

अवध प्रान्त की रियासत गोपाल खेड़ा के राजा रणजीत बख़्श सिंह जी भी पूरा समय हमारे कार्यक्रम के हर विद्वान विदुषी वक्ता को सुनते रहे।

लोकप्रिय राष्ट्रीय स्तर की कवयित्री शबिस्ता बृजेश जी भी हमारे साथ रहीं और राम जी पर सुंदर सुंदर गीत कविताओं से हमें आह्लादित करती रही।

हमारे कार्यक्रम में विदेशी भूमि से भी विद्वान वक्ता शामिल रहे।

यूरोप के देश क्रोएशिया से स्वामी पुरी जी-

आपने पूरा समय तन्मयता से हर विद्वान को सुना लेकिन जब उन्होंने अपना वक्तव्य दिया तो उपस्थित हर व्यक्ति हैरान रह गया। उनकी बात को आप ऊपर वीडियो में सुनें और अचंभित होने की कोई आवश्यकता नही है क्योंकि प्रभु राम का व्यक्तित्व है ही ऐसा कि हर कोई उन्हें अपना ही समझता है।

अन्य विद्वान विदुषी व्यक्तित्व हमारे साथ पूरा समय रहे। जिनके नाम भूलवश नही दे पाई, कृपया वे क्षमा करेंगे और हम उपस्थित हर एक विद्वद्जन के हृदय से आभारी हैं और सभी की उपस्थिति को नमन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top