हर इंसान कोई न कोई विशेषता या ख़ासियत लेकर ही जन्म लेता है, यह अलग बात है कि हममें से बहुत से लोग अपनी इन विशेषताओं को उजागर ही नहीं कर पाते और यह खासियत दबी ही रह जाती है लेकिन कुछ लोग अपनी इन विशेषताओं के कारण ही विशिष्ट बन जाते हैं और ऐसी ही एक विशिष्ट शख़्सियत से आप “चुभन पॉडकास्ट” पर मिलेंगे।
👆 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा 2023 के अकादमी पुरस्कार (अभिनय) से सम्मानित होते हुए अनिल रस्तोगी जी।
आपने जीवन का आरंभ एक वैज्ञानिक के रूप में किया।
परंतु एक अभिनेता के तौर पर आज उनकी अलग ही पहचान है।
अभिनय के क्षेत्र में अनिल रस्तोगी जी ने मील का पत्थर स्थापित किया।
अनिल जी जूनियर रिसर्च फेलो के रूप में CDRI में प्रविष्ट हुए और यहीं से बायोकेमिस्ट्री के प्रमुख और डायरेक्टर ग्रेड साइंटिस्ट के रूप में सेवानिवृत्त हुए। यहां आपने कई उपलब्धियां हासिल कीं।
आप विगत 63 वर्षों से थिएटर से जुड़े हैं। इसके साथ ही यह बताते हुए भी मुझे गर्व हो रहा है कि अनिल जी अभिनेता के रूप में देश के एक ऐसे दिग्गज कलाकार हैं, जिन्होंने थिएटर, रेडियो, टेलीविजन और फ़िल्म, चारों में सर्वोच्च प्रदर्शन किया और अभी भी करते ही जा रहे हैं।
अनिल जी ने 98 नाटकों के 1000 शो पूरे देश मे किये और 46 से अधिक वर्षों तक हमारे देश के सबसे पुराने रंगमंच समूहों में से एक ‘दर्पण’ के सचिव रहे। इस तरह थिएटर का एक पूरा संसार ही आपके अंदर समा गया है जैसे।
1975 से ही आपने दूरदर्शन पर अभिनय करना प्रारंभ कर दिया था। ‘उड़ान’, ‘बीबी नातियों वाली’, ‘न बोले तुम न मैंने कुछ कहा’ आदि उनके कुछ लोकप्रिय धारावाहिक थे। जिन्होंने उन्हें घर घर का जाना पहचाना चेहरा बना दिया।
अनिल रस्तोगी जी ने OTT प्लेटफार्म पर भी प्रदर्शन किया। प्रकाश झा जी की फ़िल्म ‘आश्रम’ बहुत चर्चित और सराही गयी, जिसमें उनके मुख्यमंत्री के रोल ने उनको एक अलग मुकाम तक पहुंचा दिया।
आपने TV कमर्शियल भी किये जिसमें से अमिताभ बच्चन जी के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के प्रोमो में आपको खूब सराहा गया।
उनकी बहुमुखी प्रतिभा को हम नमन करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप दीर्घायु हों और नित नए मुकाम हासिल करें।